रीठी। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम CMCLDP की अतिरिक्त कक्षा आज रीठी अध्ययन केंद्र में आयोजित की गई जिसमें कक्षा संचालन के साथ साथ आज 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उनके चित्रपट पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रीठी के प्राचार्य श्री भारत सिंह ठाकुर एवं जनअभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री जगन सिंह मसराम, नवांकुर संस्था युवा सबेरा समिति प्रमुख गोवर्धन रजक, कायनात जनसेवा समिति से मो. मुस्तकीम खान, भारती जनकल्याण समिति से श्रीमती सीता सोनी उपस्थित हुई। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ के माध्यम से किया गया। उद्बोधन की श्रृंखला में श्री भारत सिंह ठाकुर ने बताया कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। इतना ही नहीं भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे, उन्होंने दलित समाज के उत्थान के लिए भरसक प्रयास किए। साथ ही समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी थी। इसीक्रम में श्री जगह सिंह मसराम ने बताया कि बाबासाहब ने जीवनभर जातिवाद, भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। समाज को शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था को नई दिशा दी। इसके पश्चात युवा सबेरा समिति प्रमुख गोवर्धन रजक ने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान निर्माण के जरिए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और एकजुटता के उनके संदेश को प्रेरणादायी बताया। इसी अवसर पर परामर्शदाता अरुण तिवारी, शरद यादव व अमर बहादुर व साक्षी नामदेव ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभी छात्र/छात्राओं के अलावा नवांकुर, प्रस्फुटन समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन परामर्शदाता शरद यादव के द्वारा किया गया।
रीठी अध्ययन केंद्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती का हुआ आयोजन।💥 💥नारी को शिक्षित करो, वो समाज को संवार देगी :- श्री भारत सिंह ठाकुर।💥
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42








