जबलपुर,
साधना सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। iGOT पोर्टल पर अधिकतम पाठ्यक्रम पूर्ण करने के मामले में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा एवं साधना सप्ताह अंतर्गत 10 हजार से अधिक लोक सेवकों की श्रेणी में प्रदेश स्तर पर विभाग ने दूसरा स्थान हासिल किया है। विभाग की इस उपलब्धि पर अब 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विभाग को सम्मानित किया जाएगा। विभाग की तरफ से अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री अनुपम राजन पुरस्कार ग्रहण करेंगे। भारत सरकार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों में ज्ञान, कौशल और क्षमता विकास को लेकर मिशन कर्मयोगी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देश के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी अनुक्रम में 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक (राष्ट्रीय सीखे सप्ताह) का आयोजन किया गया। इस दौरान iGOT पोर्टल पर अधिकतम पाठ्यक्रम पूर्ण करने के मामले में मध्यप्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साधना सप्ताह अंतर्गत राज्य स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 10 हजार से अधिक लोक सेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा
विभाग श्री अनुपम राजन ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने पर विभाग के सभी अधिकारियों,
कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों की लगन, मेहनत
एवं समर्पण भाव से किए गए कार्य की वजह से विभाग ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर iGOT पोर्टल पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने के मामले में मध्यप्रदेश को मिला तीसरा स्थान साधना सप्ताह के दौरान प्रदेश स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग ने हासिल किया दूसरा स्थान मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे पर करेंगे पुरस्कृत, अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन करेंगे पुरस्कार ग्रहण साधना सप्ताह में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42







