जबलपुर,
समर्थन मूल्य पर जिले में अभी तक समर्थन मूल्य पर 1 हजार 387 किसानों से 46 हजार 951 क्विंटल
गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों से समर्थन मूल्य गेहूँ खरीदी का कार्य जिले में 15 अप्रैल से
प्रारंभ हुआ था और अभी तक 16 हजार 691 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किये जा चुके हैं।
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बौरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार फिलहाल किसानों से गेहूँ का
उपार्जन 60 खरीदी केंद्रों के माध्यम से किया जा रहा है। जल्दी ही दस और खरीदी केंद्रों की स्थापना की
जायेगी। पिछले वर्ष गेहूँ उपार्जन के लिये 70 खरीदी केंद्र जिले में स्थापित किये गये थे।
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करने जिले में 50 हजार
788 किसानों द्वारा अपना पंजीयन कराया गया है। इनमें से 32.86 प्रतिशत किसान स्लॉट बुक भी करा
चुके हैं। उन्होंने बताया कि उपार्जन के प्रारंभिक चरण में केवल 2 हेक्टेयर एवं उससे कम कृषि
भूमिधारित करने वाले छोटे कृषकों के स्लॉट बुकिंग का प्रावधान किया गया है।
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के अनुसार प्रत्येक खरीदी केंद्र की स्लॉट बुकिंग की क्षमता भी बढ़ा दी गई
है। प्रत्येक केंद्र पर अब प्रतिदिन 2 हजार 250 क्विंटल की क्षमता नियत कर दी गई है, ताकि अधिक से
अधिक छोटे किसानों के स्लॉ्ट बुक हो सके। छोटे किसानों की स्लॉट बुकिंग पूर्ण होने पर शीघ्र ही
मध्यम एवं बड़े किसानों के भी स्लॉट बुकिंग पोर्टल पर चालू
1 हजार 387 किसानों से खरीदा गया 46 हजार 951 क्विंटल गेहूँ उपार्जन में तेजी लाने खरीदी केंद्रों की स्लॉट बुकिंग की क्षमता बढाई 30 अप्रैल के बाद भी जारी रहेगी स्लॉट की बुकिंग दस और खरीदी केंद्र स्थापित होंगे
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42





