Home इंदौर जबलपुर के आयुर्वेद कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया गया 'पोषण पखवाड़ा'...

जबलपुर के आयुर्वेद कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया गया 'पोषण पखवाड़ा' गर्भवती महिलाओं और बालिकाओं को दिया पोषण आहार का ज्ञान

11
0

संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार, शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं
चिकित्सालय ग्वारीघाट द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के
माध्यम से स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य और सही खान-पान के प्रति जागरूक
किया गया।
इस अभियान के तहत 15 अप्रैल को आयुर्वेद कॉलेज परिसर और 23 अप्रैल को कछियाना
मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र-06 में विशेष सत्र आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. एल.एल. अहिरवाल
के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. सुजाता शामकुंवर और डॉ. गीता पाण्डेय ने उपस्थित
गर्भवती महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और धात्री महिलाओं को बच्चों के लिए जरूरी पोषण आहार की
विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि स्वस्थ समाज के लिए सही पोषण की नींव रखना
कितना अनिवार्य है। जानकारी देने के साथ ही उपस्थित महिलाओं को फलों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद


Google search engine

Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here