कटनी। जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम खिरवा में एक पोकलेन मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खनिज विभाग एवं संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा की गई।
उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम खिरवा स्थित एक लैप्स हो चुकी पुरानी चूना खदान में बिना अनुमति के पत्थर एवं मलबे का उत्खनन किया जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि चेन माउंटेन (पोकलेन) मशीन स्वीकृत खदान की सीमा से बाहर जाकर अवैध खनन में लगी हुई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को रंगे हाथों पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान निजी भूमि स्वामी एवं वाहन मालिक के बयान लिए गए हैं और संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा एवं खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते के नेतृत्व में खनिज अमले ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से मशीन को जब्त कर कैमोर थाने की अभिरक्षा में खड़ा कराया है।
खनिज विभाग द्वारा संबंधितों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में स्थानीय ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग मिला।
जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध यह अभियान सतत् जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42







