Home इंदौर कटनी से सुशासन की नई मिसाल: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में पूल वाहनों...

कटनी से सुशासन की नई मिसाल: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में पूल वाहनों से पहुंचेंगे अधिकारी कलेक्टर श्री तिवारी, एसपी और जिला पंचायत सीईओ एक ही वाहन में जाएंगे खितौली मितव्ययिता, बेहतर समन्वय और त्वरित जनसेवा का अभिनव मॉडल बनेगा कटनी

41
0

कटनी – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 में कटनी जिला सुशासन, मितव्ययिता और प्रशासनिक नवाचार की एक नई मिसाल पेश करने जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अभियान के पहले ही दिन, शुक्रवार 7 अगस्त को जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत खितौली में आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी जिला अधिकारियों को पूल वाहनों से पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इस अभिनव पहल का संदेश स्पष्ट है—सरकारी संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग, न्यूनतम खर्च और अधिकतम जनसेवा।इस पहल की सबसे खास बात यह है कि स्वयं कलेक्टर श्री तिवारी भी पूल वाहन में बैठकर खितौली जायेंगे। इसी वाहन में कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ भी एक ही वाहन में बैठकर खितौली पहुंचेंगे। जिले के अन्य विभागों के करीब 69 अधिकारी भी साझा वाहनों का उपयोग करेंगे पूल वाहन व्यवस्था केवल वाहनों की साझा व्यवस्था नहीं, बल्कि शासन की मितव्ययिता और उत्तरदायी प्रशासन की सोच का व्यवहारिक स्वरूप है। अलग-अलग विभागों के लिए अलग वाहन भेजने के स्थान पर उपलब्ध वाहनों का साझा उपयोग किया जाएगा। इससे ईंधन, रखरखाव, चालक एवं वाहन संचालन पर होने वाले अनावश्यक व्यय में कमी आएगी और सरकारी संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होग इस व्यवस्था का एक बड़ा लाभ यह भी होगा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी एक साथ यात्रा करते हुए स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर आपसी चर्चा कर सकेंगे। इससे विभागीय समन्वय मजबूत होगा, निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और गांवों में पहुंचने पर समस्याओं का त्वरित एवं समन्वित समाधान संभव हो सकेगा।मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का मूल उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और लोक सेवाओं को समय-सीमा में उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अभियान शुरू होने से पहले ही सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों की व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिकतम शिकायतों का समाधान शिविरों से पहले ही सुनिश्चित किया जाए तथा शेष प्रकरणों का मौके पर निराकरण किया जाए।

7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान

          “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026” 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इस अवधि में अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे। साथ ही, जन-संवाद के माध्यम से नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

विभागों के लिए पूल वाहन

          वाहन पूलिंग व्यवस्था के अंतर्गत वन विभाग के वाहन में वनमण्डलाधिकारी, उप-वनमण्डलाधिकारी (पूर्व) एवं उप-वनमण्डलाधिकारी (पश्चिम) एक वाहन में क्षेत्र निरीक्षण करेंगे। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा हेतु जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं जिला आयुष अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र में पहुंचेंगे।वहीं उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, सहायक संचालक मत्स्य पालन तथा सहायक संचालक किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग एक साथ भ्रमण करेंगे। इसके अलावा जिला आबकारी अधिकारी, श्रम पदाधिकारी एवं जिला पंजीयक तथा जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण, लीड बैंक मैनेजर एवं जिला रोजगार अधिकारी भी संयुक्त रूप से मैदानी निरीक्षण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here