Home इंदौर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लिये घी के नमूने धन्वंतरि नगर के ब्लिंकिट...

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लिये घी के नमूने धन्वंतरि नगर के ब्लिंकिट स्टोर्स से 12 हजार कीमत का घी जब्त

43
0

जबलपुर, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों का विक्रय रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्यवाही आज सोमवार को भी जारी रही। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को धन्वन्तरि नगर स्थित
ब्लिंकिट स्टोर्स का निरीक्षण कर गोवर्धन घी का नमूना लिया गया एवं 12 हजार रुपये का गोवर्धन घी जब्त किया गया। इसी प्रकार ग्रीन सिटी स्थित राहुल सेल्स से पारस घी तथा अधारताल स्थित विशाल मेगा मार्ट से प्योर बेस्ट ब्रांड एवं नमस्ते इंडिया ब्रांड के घी के नमूने परीक्षण हेतु लिये गये। आधारताल स्थित विशाल मेगा
मार्ट से ब्राउन चना और मिर्च पाउडर के नमूने भी जांच हेतु लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी 06 नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here