Home इंदौर जबलपुर को मिली अत्याधुनिक 'UIDAI संचालित आधार सेवा केंद्र की सौगात

जबलपुर को मिली अत्याधुनिक 'UIDAI संचालित आधार सेवा केंद्र की सौगात

26
0

जबलपुर,आधार सेवाओं को आम नागरिकों तक अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ पहुंचानेके उद्देश्य से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने जबलपुर में आधुनिकतम आधार सेवा केंद्र  का संचालन आम जनता के लिए प्रारंभ कर दिया है। नागरिक अब आधार सम्बंधित सभी सेवाओं के लिए जबलपुर के भूतल, लाड़ली लक्ष्मी पथ के पास, स्नेह नगर, जबलपुर – 482002 में स्थित UIDAI के नवीन आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं। https://share.google/aPzgoPOxkr22cm9Fv
UIDAI का यह नया केंद्र सप्ताह के सातों दिन कार्यरत रहेगा, जिससे कामकाजी लोगों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसे पूरी तरह से सुलभ बनाने के लिए दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए खास सर्विस काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही, यहाँ ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी व्यवस्था है ताकि नागरिक अपनी सुविधानुसार समय (टाइम स्लॉट) बुक कर सकें और बिना
ज्यादा इंतज़ार किए अपना कार्य करा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here