Home इंदौर सेवा संकल्प अभियान के तहत 21 सितंबर को कटनी पहुंचेगी वाराणसी-बड़नगर सेवा...

सेवा संकल्प अभियान के तहत 21 सितंबर को कटनी पहुंचेगी वाराणसी-बड़नगर सेवा यात्रा’ वाराणसी से बड़नगर तक बाइकर्स के समूह के साथ पहुंच रही यात्रा, जिले में होंगे विविध जनसेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम

24
0

कटनी – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक निरंतर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का सोमवार 21 सितंबर को कटनी आगमन होगा। वाराणसी से बड़नगर तक की यह यात्रा बाइकर्स के समूह के साथ कटनी पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्षों से निरंतर चल रहे सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी।यात्रा के कटनी आगमन पर जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, कला एवं युवा जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बड़ेरा में स्वच्छता अभियान से होगी शुरुआत

यात्रा का प्रातः 11 बजे मैहर सड़क मार्ग से मुड़वारा विधानसभा के ग्राम बड़ेरा में आगमन होगा। यहां स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा।इसके बाद दोपहर 12 बजे मुड़वारा के पन्ना मोड़, स्थित निजी होटल के समीप यात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

500 छात्राएं लगाएंगी 500 पौधे,लेंगी स्वच्छता की शपथ

 ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के बाइकर्स समूह सोमवार दोपहर 1 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय, गुलवारा स्थित नगर वन की ‘सेवा वाटिका’ में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें लगभग 500 छात्राओं द्वारा 500 पौधों का रोपण किया जाएगा। छात्राएं पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छता की शपथ भी लेंगी।

सांदीपनि विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी

इसके बाद दोपहर 2 बजे सांदीपनि विद्यालय में चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे जबलपुर बायपास स्थित कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।

युवा लेंगे नशामुक्त समाज का संकल्प

 स्लीमनाबाद में शाम 4.30 बजे युवाओं द्वारा ढीमरखेड़ा -स्लीमनाबाद तिराहा में आयोजित कार्यक्रम में समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया जाएगा। यह कार्यक्रम युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा स्वस्थ और सकारात्मक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।

ग्राम चौपाल के माध्यम से जनसंवाद

यात्रा के तहत स्लीमनाबाद में सायं 5:30 बजे से 6:30 बजे तक ‘ग्राम चौपाल यात्रा’ आयोजित होगी। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद और सेवा कार्यों से जुड़े विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया इसके बाद मंगलवार 22 सितंबर की सुबह 9 बजे सेवा संकल्प यात्रा के सहभागियों द्वारा स्लीमनाबाद में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता सेवा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here