Home इंदौर आई-गॉट मिशन कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम से लोक सेवकों में विकसित होगा सेवा...

आई-गॉट मिशन कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम से लोक सेवकों में विकसित होगा सेवा भाव

34
0

कटनी  – सार्वजनिक उपक्रमों के समस्त लोकसेवकों में सेवा भाव की संस्कृति विकसित करने तथा लोक-केंद्रित प्रशासन की अवधारणा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आई-गॉट मिशन कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें आई-गॉट पोर्टल के माध्यम से लोक सेवकों को कर्मयोगी कर्तव्य केंद्रित डिजिटल लर्निंग एवं व्यक्तिगत व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का मिश्रित स्वरूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

          इसी क्रम में प्रदेश के लोक सेवकों को भी प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में संचालित कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत आई-गॉट पोर्टल के माध्यम से कर्मयोगी कर्तव्य केंद्रित डिजिटल लर्निंग कराई जाएगी। साथ ही कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।

          राज्‍य शासन के निर्देशानुसार 31 दिसंबर 2026 तक प्रदेश के सभी लोक सेवकों को आई-गॉट पोर्टल पर 100 प्रतिशत सक्रिय करते हुए कम से कम एक एआई कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रत्येक लोकसेवक को अपने विभागीय क्षमता विकास योजना के अनुरूप 15 से 20 कोर्स पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

          कार्यक्रम के तहत 2 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित साधना सप्ताह के दौरान आई-गॉट पोर्टल पर सर्वाधिक कोर्स पूर्ण करने वाले लोक सेवकों को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here