Home इंदौर त्रिमूर्ति कृषक उत्पादक सहकारी समिति बड़वारा के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु...

त्रिमूर्ति कृषक उत्पादक सहकारी समिति बड़वारा के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु सदस्‍यता सूची के प्रकाशन का कार्यक्रम जारी, 8 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी आपत्तियां

28
0

कटनी – म.प्र. राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी, भोपाल श्री संजय गुप्ता द्वारा त्रिमूर्ति कृषक उत्पादक सहकारी समिति बड़वारा के संचालक मंडल के निर्वाचन के लिए सदस्यता सूची के प्रकाशन एवं निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरण तय समय-सारणी के अनुरूप संपन्न किए जाएंगे।

सदस्यता सूची का हुआ प्रकाशन

          निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सदस्यता सूची का प्रकाशन बीते सोमवार को किया जा चुका है। प्रकाशित सदस्यता सूची का संबंधित सदस्यों द्वारा अवलोकन किया जा सकेगा। सूची में किसी प्रकार की आपत्ति होने पर निर्धारित अवधि में आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी। सदस्यता सूची पर आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 9 सितंबर 2026 को किया जाएगा तथा इसी दिन अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा।

अपील के लिए 10, 11 और 15 सितंबर की तिथियां निर्धारित

          अंतिम सदस्यता सूची के प्रकाशन के बाद रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत करने के लिए 10 सितंबर, 11 सितंबर एवं 15 सितंबर 2026 की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

          रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विनिश्चय के विरुद्ध अपील प्राप्त होने की स्थिति में अपील के निराकरण की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात निर्धारित अंतिम सूची 25 सितंबर 2026 को राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

स्थानीय अवकाश में भी निर्वाचन कार्यक्रम रहेगा यथावत

          निर्वाचन प्राधिकारी ने कहा है कि स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाएगा। स्थानीय अवकाश के बावजूद निर्वाचन कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यथावत जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here