जबलपुर,
मृगनयनी एम्पोरियम संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम मर्या., जबलपुर द्वारा देवी अहिल्या बाई बुनकर मेला का आयोजन 5 से 14 सितंबर तक उत्सव हॉल, समदड़िया मॉल, सिविक सेंटर में किया गया है। मेले का विधिवत शुभारंभ कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा 6 सितंबर को शाम 6 बजे किया जाएगा। मृगनयनी एम्पोरियम जबलपुर के प्रभारी प्रदीप कोष्टा ने बताया कि इस मेले में मध्य प्रदेश के
लगभग 30 बुनकर एवं शिल्पी स्वयं द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार के लिए पहुंचे हैं।

