Home इंदौर निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाये जाने पर नुनसर के शौर्य कृषि केंद्र...

निरीक्षण में कई अनियमितताएं पाये जाने पर नुनसर के शौर्य कृषि केंद्र का उर्वरक लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश बिना अनुमति जिंक बेचने और पांच साल से उर्वरक का व्यापार बंद रखने पर हुई कार्रवाई

28
0

जबलपुर, ​मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पाटन विकासखंड के ग्राम नुनसर स्थित शौर्य कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद उप संचालक कृषि ने लाइसेंस निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
​निरीक्षण दल में उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे, परियोजना संचालक आत्मा डॉ इंदिरा त्रिपाठी, उर्वरक निरीक्षक पाटन पंकज श्रीवास्तव और प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सीमा राउत शामिल थे। ​निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शौर्य कृषि केंद्र द्वारा पिछले पांच वर्षों से उर्वरक का कोई व्यापार नहीं किया जा रहा था। इसके अलावा बिना ओ फॉर्म के जिंक का अवैध रूप से व्यापार किया जा रहा था, स्टॉक बुक का संधारण नहीं था और ना ही बिल बुक निर्धारित प्रोफार्मा में संधारित था। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने मौके पर ही उर्वरक निरीक्षक पाटन को शौर्य कृषि केंद्र नुनसर का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here