Home इंदौर कलेक्टर श्री सिंह ने किया नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह ने किया नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

27
0

जबलपुर,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 18 सितम्बर को प्रस्तावित प्रवास के दौरान रामपुर छापर में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने आज अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत, सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए लोकार्पण कार्यक्रम के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि रामपुर छापर में 17.10 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 2.5 एकड़ क्षेत्र में 100 बिस्तरों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। अस्पताल में एनआरसी, आईसीयू, एसएनसीयू
और दो ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा इकाइयां स्थापित की गई हैं। अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के लिए 88 कमरे बनाए गए हैं। इससे मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here