Home इंदौर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर बैठक संपन्न

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण को लेकर बैठक संपन्न

23
0

जबलपुर,
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभागवार लंबित शिकायतों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का नियमानुसार और संतुष्टि के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का निराकरण विभागीय स्तर पर संभव नहीं है या जिनमें किसी अन्य स्तर से
कार्रवाई आवश्यक है, उनके संबंध में समय रहते संबंधित स्तर पर पत्राचार किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखें बल्कि उचित समाधान करें। उन्होंने कहा कि भोपाल स्तर तथा अन्य विभागीय प्रक्रियाओं से जुड़ी शिकायतों में संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर शिकायतों का निराकरण करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here