कटनी– सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में प्रदेश के 28 जिलों के प्रथम समूह में कटनी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। टॉप टेन जिलों में शामिल है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के नियमित अनुश्रवण और पर्यवेक्षण की वजह से कटनी ने प्रथम समूह के 28 जिलों में द्वितीय स्थान अर्जित किया है। राज्य शासन द्वारा सोमवार को प्रदेश के जिलों की अगस्त माह में सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों के निराकरण के आधार पर जारी की गई ग्रेडिंग में कटनी जिले ने 86.29 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर द्वितीय स्थान अर्जित किया है।
अग्रणी जिलों में शामिल
कटनी जिला प्रथम समूह के 28 जिलों में दूसरे स्थान पर रहा है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। जिले ने बीते अगस्त माह में प्राप्त कुल 10 हजार 225 शिकायतों में से 51.53 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर कुल 86.29 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाइन की निरंतर समीक्षा के परिणामस्वरूप कटनी जिला पिछले करीब 19 माहों से लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने जिला प्रशासन के अमले को और भी जोश और जज्बे के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता

