Home इंदौर कार्टून और सिमुलेशन के नवाचार से कर वसूली को मिली गति, ग्राम...

कार्टून और सिमुलेशन के नवाचार से कर वसूली को मिली गति, ग्राम पंचायत घंघरी कला ने जुटाया 1.40 लाख से अधिक कर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने नवाचार के प्रयासों की करी सराहना

24
0

कटनी – ग्राम पंचायतों में कर वसूली को प्रभावी बनाने और ग्रामीणों को कर भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए विकासखंड कटनी की ग्राम पंचायत घंघरी कला के सचिव/जीआरएस द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। कर भुगतान के महत्व को सरल एवं रोचक तरीके से समझाने के लिए सिमुलेशन और कार्टून आधारित संदेशों का उपयोग किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए गए इन कार्टून एवं जागरूकता संदेशों को स्थानीय स्तर के ग्राम पंचायत समूहों में प्रसारित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण कर भुगतान के महत्व को समझें और समय पर अपने कर का भुगतान करें। इस नवाचार का उद्देश्य ग्रामीणों में कर भुगतान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा ग्राम पंचायत की आय के स्रोतों को मजबूत करना है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए नवाचार एवं प्रयासों की सराहना की है। जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रदीप सिंह ने बताया कि यह विशेष उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत मुख्यालय घंघरी कला में नल-जल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा 1.40 लाख रुपये से अधिक की कर राशि वसूल की जा चुकी है। सीमित संसाधनों के बीच कर संग्रहण की यह उपलब्धि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अपनाए गए प्रभावी एवं रचनात्मक प्रयासों को दर्शाती है।
ग्राम पंचायत सचिव/जीआरएस द्वारा अपनाया गया यह कार्टून एवं सिमुलेशन आधारित जागरूकता मॉडल ग्रामीणों तक संदेश पहुंचाने का सरल और प्रभावी माध्यम बन रहा है। इस प्रकार के स्थानीय नवाचार अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणादायी हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here