Home इंदौर MY WALLET से घर बैठे मिलेंगी 96 से अधिक नागरिक सेवाएं, सरकारी...

MY WALLET से घर बैठे मिलेंगी 96 से अधिक नागरिक सेवाएं, सरकारी दस्तावेजों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत डिजिटल गवर्नेंस और पेपरलेस प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार की पहल

42
0

कटनी –   मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विकसित राज्य स्तरीय डिजिटल डॉक्यूमेंट प्लेटफॉर्म ‘MY WALLET’ नागरिक सेवाओं को सरल, सुलभ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक अपने आवश्यक सरकारी दस्तावेजों को कभी भी और कहीं से भी सुरक्षित रूप से प्राप्त, संग्रहित एवं साझा कर सकते हैं। इससे दस्तावेजों के लिए सरकारी कार्यालयों में बार-बार जाने की आवश्यकता कम होगी और नागरिकों को समय की बचत के साथ सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी।MY WALLET पर ई-नगरपालिका (eNP), ABPAS, भोपाल नगर निगम (BMC) सहित विभिन्न विभागों की 96 से अधिक नागरिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें संपत्ति कर एवं जलकर की रसीदें, व्यापार लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, भवन अनुज्ञा, संपत्ति नामांतरण सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। प्लेटफार्म के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज डिजिटल रूप में उपलब्ध होने से उन्हें सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर आसानी से उपयोग करने में सुविधा मिलती है।प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित दस्तावेज पहचान प्रणाली शामिल है, जो मोबाइल नंबर से जुड़े दस्तावेजों की पहचान करने में सहायता करती है। इसके साथ ही दस्तावेजों एवं लाइसेंस की वैधता समाप्त होने से पहले सूचना मिलने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे नागरिक समय पर नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भारत सरकार के BHASHINI प्लेटफॉर्म के माध्यम से बहुभाषीय समर्थन उपलब्ध होने से विभिन्न भाषाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए भी सेवाओं का लाभ लेना आसान होता है।मध्यप्रदेश की लगभग 65 प्रतिशत जनसंख्या तक लाभ पहुंचाने की क्षमता वाला MY WALLET प्लेटफॉर्म डिजिटल गवर्नेंस, पेपरलेस प्रशासन तथा नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण को प्रोत्साहित करता है।

नगर निगम कटनी की अपील

निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे डिजिटल सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग कर घर बैठे अपने आवश्यक सरकारी दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा का लाभ लें। MY WALLET एप्लीकेशन एंड्रॉयड और iOS मोबाइल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

ऐप डाउनलोड करें:

– Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.urbanlocker.mpurban

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here