Home इंदौर सीईओ जिला पंचायत ने शिविरों का किया निरीक्षण, पंजीयन में तेजी लाने...

सीईओ जिला पंचायत ने शिविरों का किया निरीक्षण, पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश

25
0

जबलपुर,
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से
जिले भर में आयोजित किए जा रहे क्लस्टर स्तरीय विशेष शिविरों का जिला पंचायत के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत ने जायजा लिया। सीईओ श्री गहलोत ने जनपद पंचायत
पनागर की ग्राम पंचायत मुहास, पाटन के ग्राम लोहारी कटि तथा मझौली की ग्राम पंचायत मुरैठ में
आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शिविरों में श्रम कार्डधारी श्रमिकों, विशेषकर महिला हितग्राहियों ने बढ़-चढ़कर
रुचि दिखाई। सीईओ ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने,
आपसी समन्वय से कार्य की गति बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करने की सख्त
ताकीद की।
उल्लेखनीय है कि 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित श्रमिक इस स्वैच्छिक पेंशन योजना से
जुड़ सकते हैं, जिसके तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर प्रतिमाह 3 हजार रूपये की पेंशन राशि का
प्रावधान है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले का हर पात्र श्रमिक इस सामाजिक सुरक्षा घेरे में
शामिल हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here