जबलपुर,
अपेक्स बैंक के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं नोडल अधिकारी आर सी पटले की अध्यक्षता में राइट
टाउन स्थित मुख्यालय में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जबलपुर के शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक
आयोजित की गई।
बैठक में कालातीत ऋणों की वसूली, अमानत वृद्धि, नवीन सदस्यता, केसीसी ऑनलाइन, खाद भंडारण,
वितरण एवं उपार्जन अंतर्गत ऋण प्रविष्टि की समीक्षा की गई। साथ ही बैंक की ऋण वसूली एवं ऋण
वितरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी श्री पटले ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत नवीन सदस्यों की संख्या में प्रगति लाने के
लिए भी निर्देश दिए। बैठक में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नितेश जिंदल, संभागीय शाखा प्रबंधक
चंद्रशेखर पटले, प्रबंधक लेखा आशीष जामुरकर एवं कटनी जिले की नोडल जयति बिलथरिया उपस्थित
रहे।

