जबलपुर,
पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जबलपुर जिले के चार चयनित वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर
तक गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत बेलखेड़ा (शहपुरा),
लौहकरी (कुंडम), गौरा भिटोनी (मझौली) और पड़वार (जबलपुर) में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और उन्नत देशी नस्ल की गायों के पालन के लिए
पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है।
प्रतियोगिता में प्रतिदिन छह लीटर या उससे अधिक दूध देने वाली उन्नत देशी नस्ल की गायों को
शामिल किया जाएगा। श्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक गाय के पशुपालक को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख
रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान
किए जाएंगे।
योजना में भाग लेने के इच्छुक पशुपालक 27 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक अपने आवेदन संबंधित
विकासखंड स्तरीय समिति के पास जमा कर सकते हैं। विभाग द्वारा पशुपालकों से निर्धारित समय-सीमा
में आवेदन जमा कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।

