कटनी – जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार, 28 अक्टूबर को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, झिंझरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की 22 कंपनियों द्वारा 2534 पदों पर भर्ती की जायेगी। मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय आईटीआई एवं शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले में जिले सहित प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां एवं संस्थान शामिल होकर योग्य युवक-युवतियों को रोजगार, अप्रेंटिसशिप तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
2534 पदों पर होगी भर्ती
प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा ने बताया कि युवा संगम रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 22 कंपनियों द्वारा कुल 2534 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ग्रेट आर्गनिक डायमंड प्राईवेट शुगर लिमिटेड में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों, वर्धमान यार्नस (मंडीदीप) में मशीन ऑपरेटर के 120, कैप्सटन सिक्योरिटी (हैदराबाद) में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 200, ट्राईडेंट इंडिया लिमिटेड (बुधनी भोपाल) में मशीन ऑपरेटर के 50 पदों तथा एचडीएफसी लाईफ इंश्योरेंस (कटनी) में एबीएम के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार एमआरएफ टायर्स (हैदराबाद ) में अप्रेंटिसशिप के 100, लवली ऑटोमोबाइल (कटनी) में अकाउंटेंट, मैकेनिक एवं इलेक्ट्रीशियन के 4, ट्रैक कंपोनट्स लिमिटेड (नाशिक) में 200 तथा आईसेक्ट पीएमकेके कटनी में बीडीई एवं आईटी ट्रेनर के 5 पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। वहीं सहयोग बैंक कटनी में बीडीई एवं बीडीओ के 15 पदों पर भी भर्ती की जाएगी वहीं जोबिल सर्किट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पुणे ) द्वारा मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी, प्रोडक्शन एवं असेंबली लाइन के करीब 300 पदों पर अवसर दिए जाएंगे। वहीं सकिरिया फेसिलिटीज मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पुणे) में हेल्पर, प्रेस ऑपरेटर, सीओटू वेल्डर एवं डिप्लोमा योग्य अभ्यर्थियों के लिए करीब 200 पदों पर भर्ती होगी।जबकि बांन्को इंडिया प्रोडक्ट लिमिटेड (वड़ोदरा, गुजरात) में मैकेनिकल ऑपरेटर एवं रोबोट ऑपरेटर के 200, इंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (पुणे , महाराष्ट्र ) में लेजर मशीन ऑपरेटर, सीएनसी, वीएमसी एवं एमआईजी वेल्डर के 300 पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसी प्रकार मूंगजी इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड (पुणे , महाराष्ट्र ) में भी लेजर मशीन ऑपरेटर, सीएनसी, वीएमसी एवं एमआईजी वेल्डर के करीब 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके अलावा श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस (विजयराघवगढ़, कटनी) में सेल्स ऑफिसर एवं टेली-कॉलिंग के 40

