Home इंदौर बीआरसी और सहायक परियोजना समन्वयक की अनंतिम मेरिट सूची जारी अभ्यर्थी...

बीआरसी और सहायक परियोजना समन्वयक की अनंतिम मेरिट सूची जारी अभ्यर्थी 29 अक्टूबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

18
0

कटनी – विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) एवं सहायक परियोजना समन्वयक के पदों की पूर्ति के लिए आयोजित लिखित परीक्षा की अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी 29 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक सूची के संबंध में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।  जिला शिक्षा केन्द्र के जिला परियोजना समन्वयक द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि यह प्रक्रिया राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के निर्देशानुसार पूरी की गई है। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी दावे या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

मेरिट सूची

          अनंतिम मेरिट सूची में श्री विवेक कुमार दुबे ने 100 में से 84 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। श्री अंगद प्रसाद साहू, श्री राकेश कुमार लोधी और श्री बृजेश कुमार गौतम 81-81 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। श्री मनोज कुमार गर्ग 78 अंकों के साथ सूची में अगले स्थान पर हैं।

          इसी प्रकार श्री अजय कुमार गुप्ता ने 74, श्री प्रकाश नारायण द्विवेदी और श्री अमित साहू ने 72-72 अंक प्राप्त किए हैं। श्री चन्द्रिका प्रसाद चंदेल और श्री शशांक टेकाम को 70-70 अंक मिले हैं। श्री रामनारायण द्विवेदी को 68, श्रीमती शालिनी तिवारी और देवकी यादव को 66-66, श्रीमती सुषमा मेशरामम और श्री राकेश कुमार रैदास को 64-64 अंक मिले हैं। श्रीमती अन्नपूर्णा भारती ने 62 अंक तथा श्री जितेन्द्र दुबे ने 58 अंक प्राप्त किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here