Home इंदौर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के शुक्रवार के कार्यक्रम विभिन्‍न संगठनों...

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के शुक्रवार के कार्यक्रम विभिन्‍न संगठनों की बैठक में होंगे शामिल

10
0

जबलपुर,
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शुक्रवार 30 अक्‍टूबर को शहर में आयोजित विभिन्‍न कार्यक्रमों में
शामिल होंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह सिविल लाईन स्थित होटल नर्मदा जेक्‍शन में सुबह 11 बजे
निजी विद्यालयों, कोचिंग संचालकों और शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं उप प्राचार्यों के साथ
बैठक में शामिल होंगे तथा होटल नर्मदा जेक्‍शन में ही दोपहर 11.30 बजे खेल संगठनों के साथ, दोपहर
12 बजे सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारियों के संगठनों के साथ, दोपहर 12.30 बजे आग्रह फाउंडेशन के
साथ बैठक में हिस्‍सा लेंगे।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह दोपहर 1.35 बजे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सिलवर जुबली हॉल में
हाईकोर्ट एवं डिस्‍ट्रिक्‍ट बार एसोसिएशन के साथ बैठक में शामिल होंगे। श्री सिंह दोपहर 2.30 बजे
होटल नर्मदा जेक्‍शन में सामाजिक संगठनों के साथ बैठक में भाग लेंगे। वे दोपहर 3 बजे सिटी कॉफी
हाउस में कॉफी हाउस के पदाधिकारियों के साथ, दोपहर 3.30 बजे मदन महल स्थित विधायक कार्यालय
में पश्चिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ, शाम 4.30 बजे होटल नर्मदा जेक्‍शन में आईएमए
एसोसिएशन, होटल एवं हॉस्पिटल एसोसिएशन और बिल्‍डर्स एसोसिएशन के साथ तथा शाम 5 बजे
होटल नर्मदा जेक्‍शन में ही कैट और जीतो संस्‍था एवं ऑटोमोबाईल एसोसिएशन के साथ बैठक में
हिस्‍सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here