Home इंदौर भेड़ाघाट, शहपुरा और कटंगी की मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर लिये खाद्य...

भेड़ाघाट, शहपुरा और कटंगी की मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर लिये खाद्य पदार्थों के नमूने

5
0

जबलपुर,
उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा
के निर्देशानुसार दीपावली के मद्देनजर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों
ने शुक्रवार को भेड़ाघाट, शहपुरा और कटंगी में मिठाई और खोवा की दुकानों का निरीक्षण कर छेना,
कलाकंद रसगुल्ला और मोतीचूर के लड्डू के नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के तहत शुक्रवार को
भेड़ाघाट स्थित बीकानेर स्वीट्स से छेना , कलाकंद, मोतीचूर के लडडू और सोनपापड़ी, शहपुरा स्थित
बीकानेर स्वीट्स से छेना, कलाकंद, मोतीचूर के लडडू और सोनपापड़ी के नमूने लिए गए। इसी प्रकार
कटंगी स्थित बाबा स्वीट्स से रसगुल्ला, मोतीचूर के लडडू और बीकानेर स्वीट्स से नमकीन, कलाकंद,
मोतीचूर लडडू, सोनपापड़ी के नमूने लिए गए।
सभी सैंपल जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त
होने के बाद यदि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं
मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here