Home इंदौर उमरियापान खेल विकास समिति ने कलेक्टर को अभिनंदन पत्र प्रदान कर किया...

उमरियापान खेल विकास समिति ने कलेक्टर को अभिनंदन पत्र प्रदान कर किया सम्‍मानित

21
0

कटनी   तहसील ढ़ीमरखेड़ा के उमरियापान क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी पहल करते हुये कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा ग्राम मडेरा में खेल मैदान निर्माण के लिए 3.74 हेक्‍टेयर शासकीय भूमि को खेल मैदान हेतु प्रदान किये जाने पर शुक्रवार को खेल विकास समिति, उमरियापान के पदाधिकारियों ने कलेक्‍टर को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। इस दौरान शहडोल सांसद प्रतिनिध पद्मेश गौतम भी मौजूद रहे। खेल विकास समिति, उमरियापान के अध्‍यक्ष आशीष चौरसिया एवं अन्‍य सदस्‍यगणों ने कलेक्टर श्री तिवारी के इस कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुये कहा कि “आपके इस महान कार्य ने न केवल स्थानीय जनों में खेल के प्रति रुचि रखने वाले ढीमरखेड़ा क्षेत्र के युवाओं का सपना साकार किया, बल्कि लंबे समय से लंबित मांग को पूरा कर जनमानस की अपेक्षाओं को भी पूरा किया है। आपका अनुकरणीय साहस खेल प्रेमियों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”खेल विकास समिति ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कामना की है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी को ऐसे ही नेक कार्य करने की शक्ति और प्रेरणा मिलती रहे और उनका उज्जवल भविष्य समाज के लिए प्रकाशमान बना रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here