Home इंदौर जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न 113 विद्यार्थियों ने...

जिला स्तरीय विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न 113 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

21
0

जबलपुर,
​राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार मंगलवार को डाइट परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विकासखंड स्तर से चयनित 113 विद्यार्थियों ने मॉडल, लघु नाटिका, स्वरचित गीत और सेमिनार के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ​जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे छात्रों में स्वयं करके सीखने की प्रवृत्ति विकसित हो रही है। उन्होंने जिला स्तर पर चयनित छात्रों को संभाग स्तर पर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। विज्ञान ​प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए श्रीराम मंदिर, आधुनिक कृषि, भारतीय
लोकतंत्र, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, सौरमंडल और गणितीय सिद्धांतों जैसे पाइथागोरस प्रमेय व ज्यामितीय आकृतियों पर आधारित मॉडल रहे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और सामाजिक कुरीतियों जैसे विषयों पर लघु नाटिकाओं का मंचन कर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रभारी डाइट प्राचार्य सुनील शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्यअधिकारी उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here