जबलपुर,
धान उपार्जन में अनियमितता बरते जाने की शिकायतों की जाँच और दोषी पाये पर संबधित संस्था एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला उपार्जन समिति ने दो समितियों को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय लिया है तथा गम्भीर प्रकृति की अनियमितता नहीं पाये जाने पर तीन संस्थाओं के कर्मचारियों को भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र से प्राप्त के अनुसार कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर धान उपार्जन में अनियमितता प्राप्त होने की शिकायतों की जाँच के लिये राजस्व, खाद्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल गठित किये गये थे। संयुक्त दल की जाँच रिपोर्ट पर जिला उपार्जन समिति ने शहपुरा तहसील के अंतर्गत पारस वेयर हाउस सहजपुर स्थित संस्कार ग्राम संगठन बिल्हा द्वारा संचालित खरीदी केंद्र तथा सिहोरा तहसील के अंतर्गत सम्मेद सागर वेयर हाउस स्थित अपराजिता संकुल स्तरीय संगठन फनवानी द्वारा संचालित खरीदी केंद्र में अनियमितता पाये जाने
पर इन दोनों संस्थाओं को दो वर्ष के लिये ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।
जिला उपार्जन समिति द्वारा संस्कार ग्राम संगठन, बिल्हा को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय नॉन एफएक्यु धान का उपार्जन करने पर तथा अपराजिता संकुल स्तरीय संगठन फनवानी को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्णय खरीदी गई धान की कुछ बोरियों में लगे टैग में किसान कोड एवं किसान का नाम अंकित नहीं पाये जाने तथा कम तौल पाये जाने के कारण लिया गया है। जिला आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक ये दोनों संस्थायें खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं वर्ष 2027-28 तथा रबी विपणन वर्ष 2026-27 एवं वर्ष 2027-28 में उपार्जन का कार्य नहीं कर सकेंगी। ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही इन दोनों संस्थाओं को देय कमीशन में से दस प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय भी जिला उपार्जन समिति द्वारा लिया गया है। अपराजिता संकुल स्तरीय संगठन फनवानी
द्वारा संचालित खरीदी केंद्र में सर्वेयर द्वारा की गई अनियमितताओं पर सर्वे एजेंसी आर बी एसोसिएट्स से उसे प्राप्त होने वाली कमीशन में से दो प्रतिशत की कटौती करने का फैसला भी जिला उपार्जन ने लिया है। उपार्जन कार्य से संलग्न जिन तीन संस्थाओं के कर्मचारियों को गंभीर प्रकृति की अनियमितता नहीं पाये जाने पर चेतावनी जारी की गई है, उनमें सिहोरा तहसील में द्वारकाधीश वेयर हाउस स्थित खरीदी केंद्र का संचालन कर रही जीवन ज्योति ग्राम संगठन मझगंवा, पनागर तहसील में श्री राज वेयरहाउस हथना स्थित खरीदी केंद्र का संचालन कर रही जनशक्ति संकुल संगठन कुशनेर एवं सिहोरा
तहसील में विदित एग्रो पार्क स्थित खरीदी केंद्र का संचालन कर रही पंचशील ग्राम संगठन अमगवां शामिल हैं।
धान खरीदी में अनियमितता पाये जाने पर दो संस्थायें ब्लैक लिस्टेड.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








