Home इंदौर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 2.38 लाख से अधिक लाड़ली...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 2.38 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 35.04 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

15
0

कटनी  – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नर्मदापुरम के माखननगर में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के तहत कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 947 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 32वीं किस्त के तौर पर 35 करोड 4 लाख 76 हजार 300 रूपये की राशि का अंतरण किया।

          इधर जिले में नगर निगम ऑडिटोरियम में जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सुनीता मेहरा, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष अशोक विश्‍वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यहां उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना।

          इसके अलावा जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्‍द्रों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण

          मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कटनी जिले की जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 312 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 78 लाख 86 हजार 800 रूपये अंतरित किये गए। इसी तरह जनपद पंचायत बहोरीबंद की 40 हजार 100 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 88 लाख 13 हजार 400 रूपये, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार 177 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 45 लाख 31 हजार 100 रूपये, जनपद पंचायत कटनी की 27 हजार 696 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड 4 लाख 45 हजार 400 रूपये, जनपद पंचायत रीठी की 25 हजार 770 पात्र महिलाओं के खाते में 3 करोड 78 लाख 83 हजार 600 रूपये, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की 34 हजार 800 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 11 लाख 96 हजार 400 रूपये अंतरित किये। वहीं नगर निगम कटनी की 28 हजार 53 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड़ 8 लाख 97 हजार 900 रूपये नगर परिषद बरही की 2 हजार 298 पात्र महिलाओं के खाते में 33 लाख 82 हजार 800 रूपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 265 पात्र महिलाओं के खाते में 32 लाख 74 हजार 500 रूपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 476 पात्र महिलाओं के खाते में 21 लाख 64 हजार 400 रूपये अंतरित किये गए।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here