Home इंदौर कलेक्टर व एसपी ने तुरंत मेडीकल अस्पताल पहुंचकर देखी उपचार व्यवस्था ...

कलेक्टर व एसपी ने तुरंत मेडीकल अस्पताल पहुंचकर देखी उपचार व्यवस्था बरेला में दर्दनाक सड़क हादसा: 2 की मौत, 12 घायल

22
0

जबलपुर, बरेला में मंडला जिले के बम्होरी गांव के 2 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर दोपहर का भोजन कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था देखी और संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
मृतकों में चैनवती उम्र 35 और लच्छो बाई उम्र 38 हैं, जबकि घायलों में गोमती बाई उम्र 40, राजकुमारी उम्र 37, वर्षा बाई उम्र 39, कृष्णा बाई उम्र 41, अकलवती उम्र 36, प्रभावती उम्र 40, मीरा बाई उम्र 38, जमना बाई उम्र 35, ज्ञानवती उम्र 41, भगवती उम्र 37, लक्ष्मी बाई उम्र 39 और छोटीबाई उम्र 36
शामिल हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here