Home इंदौर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों हेतु निगमायुक्त ने जारी किए आदेश ...

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों हेतु निगमायुक्त ने जारी किए आदेश विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

16
0

कटनी –   प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को पुलिस लाइन ग्राउंड झिंझरी, कटनी में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप नगर निगम से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं हेतु निगमायुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने आदेश जारी किए हैं।निगमायुक्त द्वारा उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवस्थाएं उनके निर्देशन में निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराई जाएं। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए हैं।जारी आदेशानुसार प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री श्री सुनील सिंह एवं श्री अनिल जायसवाल को शहर के सभी परंपरागत ध्वजारोहण स्थलों, प्रमुख चौराहों, जय स्तंभ, मिशन चौक, सुभाष चौक, कचहरी चौक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक एवं संग्रहालय भवन के ध्वज स्तंभों की साफ-सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्य समारोह स्थल पर टेंट, पंडाल, साउंड सिस्टम, माइक, लाइट, कुर्सी, सोफा, मंच सज्जा, जनरेटर, अंडरग्राउंड माइक, स्वागत द्वार, बैरिकेडिंग एवं सांस्कृतिक एवं झांकी कार्यक्रमों हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं करने के दायित्व सौंपे गए हैं।24 जनवरी को होने वाली अंतिम रिहर्सल एवं निरीक्षण के दौरान विशिष्ट अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों, उनके परिजनों, दर्शकों, निर्णायक मंडल, पुरस्कार वितरण दल एवं उद्घोषकों के लिए पृथक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्य अतिथि हेतु बैटरी युक्त माइक, संदेश वाचन स्टैंड एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी शामिल हैं।स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी एवं उनकी टीम को सभी ध्वजारोहण स्थलों एवं मुख्य समारोह स्थल पर साफ-सफाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव, चूने की लाइनिंग, अस्थाई शौचालयों (विशेषकर महिलाओं हेतु) की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।सहायक यंत्री श्री आदेश जैन एवं विद्युत विभाग की टीम को निगम कार्यालयों एवं समारोह स्थलों पर रोशनी, मंच, साउंड एवं माइक व्यवस्था समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 16 से 26 जनवरी तक पूर्व अभ्यास हेतु पुलिस लाईन ग्राउंड झिंझरी में फायर ब्रिगेड मय स्टाफ उपलब्ध कराने के निर्देश श्री मृदुल श्रीवास्तव को दिए गए हैं।पेयजल व्यवस्था हेतु प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा एवं सहयोगियों को अभ्यास, निरीक्षण एवं मुख्य समारोह के दौरान स्वच्छ पेयजल, टैंकर एवं कर्मचारियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।यातायात एवं अतिक्रमण व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री श्री अंशुमान सिंह एवं अतिक्रमण प्रभारी श्री मानेंद्र सिंह को यातायात पुलिस के समन्वय से पार्किंग, अतिक्रमण हटाने एवं प्रमुख मार्गों पर पेट्रोलिंग का दायित्व सौंपा गया है।इसके अतिरिक्त नगर निगम की योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित आकर्षक झांकी निर्माण, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र वितरण, कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here