Home इंदौर निगम उपायुक्त श्री गुप्ता ने रैन बसेरा एवं फायर ऑफिस की व्यवस्थाओं...

निगम उपायुक्त श्री गुप्ता ने रैन बसेरा एवं फायर ऑफिस की व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण नागरिकों को मुस्तैदी से सेवाएं उपलब्ध कराने दिए निर्देश

17
0

कटनी  –  नगर पालिक निगम कटनी के उपायुक्त श्री गुप्ता शनिवार देर रात्रि शहर के बस स्टैंड में संचालित रैन बसेरा आश्रय स्थल एवं फायर ऑफिस की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वाले जरूरतमंद नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया तथा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बनाए रखने के निर्देश दिए।उपायुक्त श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए रैन बसेरा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा जरूरतमंदों को समय पर समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाए।इसके पश्चात उन्होंने फायर ऑफिस का निरीक्षण करते हुए अग्निशमन वाहनों, उपकरणों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फायर अमले को सदैव सतर्क एवं तैयार रहने के निर्देश दिए।उपायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा नगर निगम की प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभागीय अमले को समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना आवश्यक है।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here