कटनी – जबलपुर जिले के जनपद पंचायत शहपुरा के अंतर्गत ग्राम नीची सालीवाडा एवं कामटिया ग्राम के महिला एवं पुरुष कृषकों का दल कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग तथा उन्नत कृषि तकनीकी जैविक खेती तथा डेयरी एवं आत्मनिर्भर स्वावलंबी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए श्याम श्री गौ संरक्षण गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तिवारी का भ्रमण कराया गया। जहां जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे द्वारा केंचुआ निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा निर्माण विधि बर्मी वाश के निर्माण एवं फसलों में उपयोग का अवलोकन कराया गया। गौशाला मैं कृषक पवन कुमार पांडे ने कृषकों को गौशाला प्रबंधन गाय की विभिन्न नस्ल साहिवाल गिर हरियाणा तथा उनसे प्राप्त होने वाले दूध की मात्रा संतुलित पशु आहार नेपियर घास गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग गायों में विभिन्न रोग एवं उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई। कृषकों को प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। एजोला निर्माण का अवलोकन कराया गया इसका उपयोग दूध के अधिक उत्पादन के लिए किया जाता है क्योंकि इसमें 25 से 30% प्रोटीन पाया जाता है धान में उपयोग करने से नाइट्रोजन की एक तिहाई कम देनी पड़ती है। जैविक सब्जियां तथा फसलों का अवलोकन कराया गया। केंचुआ खाद बनाने की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि तथा वर्मी वाश निर्माण की तकनीकी जानकारी तथा अवलोकन कराया गया भ्रमण के समय कृषि विस्तार अधिकारी गौतम यादव एवं रोहित गुप्ता जनपद शहपुरा फॉर्म कर्मचारी रोहणी तिवारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कृषकों कोडेयरी एवं जैविक कृषि फार्म का अवलोकन कराया गया
1
/
42
हनुमान प्रकटोत्सव पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा भक्तों ने लगाये जय श्री राम के जयकारे
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बहोरीबंद इकाई द्वारा किया गया सम्मान समारोह
निकाली गई 1151 कलशो की भाव प्रकट करते हुए विशाल शोभायात्रा
मरही माता मंदिर में लगी भक्तों की अपार भीड़
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
1
/
42











