Home Uncategorized ई-उपार्जन पोर्टल पर सरसों का पंजीयन शुरू किसान भाई 20 मार्च...

ई-उपार्जन पोर्टल पर सरसों का पंजीयन शुरू किसान भाई 20 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन

15
0

कटनी समर्थन मूल्‍य पर ई-उपार्जन पोर्टल पर सरसों का पंजीयन प्रारंभ है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने किसान भाईयों से आग्रह किया है कि वे 20 मार्च तक अपना पंजीयन करा लेंवे। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में गेहूँ पंजीयन के लिए निर्धारित 55 पंजीयन केन्द्रों में ही सरसों का पंजीयन किया जा रहा है।

          उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिन किसानों ने सरसों की बुवाई की है वे अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसान अपना पंजीयन निर्धारित लिंक पर जाकर मोबाइल या कम्प्यूटर के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा कार्यालयीन समय में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय और सहकारी- विपणन समितियों द्वारा स्थापित सुविधा केन्द्रों, एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों, साइबर कैफे आदि पर पंजीयन करा सकते हैं।

          पंजीयन के दौरान भू-स्वामियों के लिये भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं अन्य फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। इसी प्रकार सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान वनाधिकारी पट्टाधारी सिकमीदार को आधार कार्ड, आधार नम्बर से पंजीकृत मोबाइल नम्बर एवं वनपट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति ले जाना अनिवार्य है। किसानों से उपार्जित फसल का भुगतान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा, इसलिए किसान अपने आधार और बैंक खाते को मोबाईल नम्बर से लिंक कराकर रखें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here