कटनी– जनपद पंचायतों के सीईओ और पंचायत सचिवों से समन्वय कर स्कूलों और पंचायतों में एचपीवी टीकाकरण हेतु विशेष कैंप लगायें। इन कैंपों में मेडिकल ऑफिसर की उपस्थिति भी सुनिश्चित करें। इसके अलावा विभिन्न विभागों की लंबित राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को यह निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये। साथ ही उन्होंने सीएमएचओ को सभी बीएमओ को लक्ष्य अनुसार एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार और अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे।
बैठक के दौरान समग्र ई-केवाईसी की समीक्षा करते हुये कलेक्टर श्री तिवारी ने जनपद पंचायत बड़वारा और ढीमरखेड़ा को ई-केवाईसी कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री तिवारी ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा करते हुये सभी विभागों को प्राप्त नवीन आवेदनों को पोर्टल में दर्ज करने और निराकृत प्रकरणों को पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सहायक आयुक्त आदिमजाति विमल चौरसिया ने बताया कि अब तक विद्यार्थियों का 65 प्रतिशत ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) किया जा चुका है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने सभी सीडीपीओ को जनपद पंचायतों से समन्वय कर डिलीट हुई लाड़ली लक्ष्मी हितग्राहियों के समग्र रिवोक करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री तिवारी ने लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा से बाह्य मामलों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देने वाले पंचायत सचिवों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिेये।
कलेक्टर श्री तिवारी ने प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत सोलर पंप वितरण के लिए चिन्हित किसानों से संपर्क कर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश कृषि विभाग के एसएडीओ को दिये।
कलेक्टर श्री तिवारी ने मृत वनपट्टाधारियों का फौती नामांतरण करने हेतु वन विभाग के रेंजर्स को प्रशिक्षण दिलानें के निर्देश दिेये। ताकि वारिसानो के नाम पर पट्टा जारी करने हेतु वारिसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जा सके।
कलेक्टर श्री तिवारी ने ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण हेतु जिले की सभी 54 पैक्स समितियां ऑन बोर्ड पंजीकरण करने के निर्देश सहकारिता विभाग को दिये।
लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा
जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि 15 पेंशन प्रकरण निराकृत होने योग्य हैं, जबकि 28 प्रकरण या तो न्यायालय में लंबित है या उनमें तकनीकी समस्यायें हैं। सबसे अधिक लंबित पेंशन प्रकरण शिक्षा विभाग के अंतर्गत है, जिस पर कलेक्टर श्री तिवारी ने शिक्षा विभाग को पेंशन अधिकारी से समन्वय कर प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
स्वरोजगार योजनाओं में लायें प्रगति
कलेक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षाओं के दौरान नगरीय निकायों की पीएम स्वनिधि, आदिम जाति कल्याण विभाग की संत रविदास स्वरोजगार योजना, भीमराव अंबेडकर योजना, टंट्या मामा और भगवान बिरसामुंडा स्वरोजगार युवाओं के लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देशित किया। कलेक्टर ने उद्यागिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना में स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने उद्योग विभाग की पीएम विश्वकर्मा योजना में भी प्रगति लाने के निर्देश दिये।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर ज्योति लिल्हारे, उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, आरटीओ संतोष पाल, सहायक आयुक्त आदिमजाति विमल चौरसिया, उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी, एलडीएम मेजरस किंडो, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान, सहायक संचालक मत्स्योद्योग आशीष नायक, जिला रोजगार अधिकारी डी के पासी, सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर, जिला पेंशन अधिकारी नीतू गुप्ता, लोकसेवा के जिला प्रबंधक दिनेश विश्वकर्मा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रबंधक सौरव नामदेव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।











