Home इंदौर विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति समय सीमा में सुनिश्चित करें- संभागायुक्त श्री...

विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति समय सीमा में सुनिश्चित करें- संभागायुक्त श्री सिंह

18
0

जबलपुर,
संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्‍होंने संयुक्त संचालक स्‍वास्‍थ्‍य सेवायें को गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, सिकल सेल रोगियों के स्‍क्रीनिंग व उपचार तथा वय वंदना योजना के तहत सीनियर सिटीजन के आयुष्‍मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना अनुसार विभागीय योजनाओं/गतिविधियों के निर्धारित लक्ष्‍यों को समय सीमा में प्राप्‍त करने के साथ कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्‍स्‍य विभागों की फील्‍ड स्‍तर पर क्रियान्‍व‍ित योजनाओं/गतिविधियों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं की प्रगति लक्ष्य अनुरूप सुनिश्चित
करते हुए विभागीय पोर्टल में एंट्री भी करें। उन्होंने मुख्‍य रूप से कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों की आय में वृद्धि व रोजगार सृजन की दिशा में शासन निर्देशानुसार कार्य करें। साथ ही नरवाई प्रबंधन हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। बैठक में रबी उपार्जन के संबंध में भी आवश्‍यक चर्चा की गई। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान डॉ. अम्‍बेडकर कामधेनु योजना, क्षीरधारा तथा हिण्‍यगर्भा योजनाओं पर चर्चा कर घटक वार लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संभागायुक्‍त द्वारा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन मत्स्य एवं जनजातीय विभाग के संभागीय अधिकारी को
निर्देशित किया कि वे जिलों में रोस्टर तैयार कर सतत भ्रमण करें एवं योजनाओं की लक्ष्य अनुरूप मॉनिटरिंग करते हुए विभागीय योजनाओं में कम प्रगति लाने वाले जिला अधिकारी को नोटिस जारी करें। सामाजिक न्‍याय, उच्‍च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, पेंशन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। संभागायुक्‍त श्री सिंह ने कहा कि सभी संभागीय अधिकारी संकल्‍प से समाधान अभियान अंतर्गत फील्‍ड विजिट कर शिविर में प्राप्त आवेदन/शिकायतों के समुचित निराकरण की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। बैठक में सीएम एवं सीएस मॉनिट में लंबित प्रकरणों के साथ सीएम हेल्‍पलाईन में प्रगति की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here