जबलपुर,
संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह ने आज संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने विभागवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें को गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन, सिकल सेल रोगियों के स्क्रीनिंग व उपचार तथा वय वंदना योजना के तहत सीनियर सिटीजन के आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने कृषि वर्ष 2026 की कार्ययोजना अनुसार विभागीय योजनाओं/गतिविधियों के निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में प्राप्त करने के साथ कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य विभागों की फील्ड स्तर पर क्रियान्वित योजनाओं/गतिविधियों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं की प्रगति लक्ष्य अनुरूप सुनिश्चित
करते हुए विभागीय पोर्टल में एंट्री भी करें। उन्होंने मुख्य रूप से कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों की आय में वृद्धि व रोजगार सृजन की दिशा में शासन निर्देशानुसार कार्य करें। साथ ही नरवाई प्रबंधन हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। बैठक में रबी उपार्जन के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की गई। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना, क्षीरधारा तथा हिण्यगर्भा योजनाओं पर चर्चा कर घटक वार लक्ष्यों की पूर्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संभागायुक्त द्वारा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन मत्स्य एवं जनजातीय विभाग के संभागीय अधिकारी को
निर्देशित किया कि वे जिलों में रोस्टर तैयार कर सतत भ्रमण करें एवं योजनाओं की लक्ष्य अनुरूप मॉनिटरिंग करते हुए विभागीय योजनाओं में कम प्रगति लाने वाले जिला अधिकारी को नोटिस जारी करें। सामाजिक न्याय, उच्च शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पेंशन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि सभी संभागीय अधिकारी संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत फील्ड विजिट कर शिविर में प्राप्त आवेदन/शिकायतों के समुचित निराकरण की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। बैठक में सीएम एवं सीएस मॉनिट में लंबित प्रकरणों के साथ सीएम हेल्पलाईन में प्रगति की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करें।
विभागीय योजनाओं के लक्ष्य पूर्ति समय सीमा में सुनिश्चित करें- संभागायुक्त श्री सिंह
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42









