जबलपुर,
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मांडवा बस्ती रामपुर में हुए हादसे में
बिजली की हाई टेंशन लाईन के करंट से मां-बेटे की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव
और लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मंत्री श्री सिंह ने सूचना मिलते ही कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा से चर्चा कर घटना के बारे में पूरी
जानकारी ली। उन्होंने घटना में घायल व्यक्ति के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हादसे में मृतकों को दो लाख रूपये एवं
घायल व्यक्ति को 50 हजार रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

