Home इंदौर रोजगार मेले में हुआ 833 युवाओं का प्राथमिक चयन स्वरोजगार हेतु...

रोजगार मेले में हुआ 833 युवाओं का प्राथमिक चयन स्वरोजगार हेतु 5 आवेदकों को 50 लाख से अधिक के ऋण पत्र वितरित कलेक्‍टर श्री तिवारी ने पंजीयन और कंपनियों के स्‍टॉलों का भ्रमण कर लिया जायजा

18
0

कटनी  जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा एक छत के नीचे रोजगार की सुविधा उपलब्‍ध कराने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं शासकीय आईटीआई के संयुक्‍त तत्‍वावधान में शुक्रवार को शासकीय आईटीआई कटनी में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिससिप मेले का आयोजन किया गया। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने रोजगार मेला पहुंचकर पंजीयन स्‍टाल और विभिन्‍न नामचीन कंपनियों के स्‍टालों में पहुंचकर कंपनी प्रतिनिधियों और यहां पहुंचे युवाओ से चर्चा किया। युवा संगम मेले में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, श्री कैलाश मिश्रा, श्री आशीष मिश्रा, श्री अरविन्द्र सिंह भदौरिया और श्री मनोचा भी मौजूद रहे।जिला रोजगार अधिकारी श्री डी. के. पासी ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 16 कम्पनियों से 1278 रिक्तियां प्राप्‍त हुई थी। मेले में 875 आवेदकों के द्वारा पंजीयन कराया गया। जिसमें मार्गदर्शन सुमि सिस्‍टम पीथमपुर द्वारा 83, ग्रोफस्‍ट ऑर्गेनिक जबलपुर द्वारा 29, प्रधानमंत्री कैशल विकास केन्द्र द्वारा 61, अडानी स्‍केल डेवलेपमेंट कंपनी द्वारा 153, ग्रेड ऑर्गेनिक प्रा. लि. सागर द्वारा 39, सी.पी. ई. टी. भोपाल द्वारा 56, प्रीमियर रिफैक्‍ट्रीज द्वारा 5, संघान ट्रस्‍ट द्वारा 108, लवली ऑटोमोबाइल कटनी द्वारा 35, अरविंद लि.मि. गांधी नगर गुजरात द्वारा 23, देहली ऑटो मोबाइल कटनी द्वारा 15, शारदा रिफैक्‍ट्रीज कटनी द्वारा 8, जयहिंद इंडस्ट्रीज प्रा. लि.मि. द्वारा 22, अशोक लिलेन्ड द्वारा 77, याजाकि विटेनिया द्वारा 60 और स्विस सोलेशन प्रा. लि. सहित कुल 833 आवेदकों का प्राथमिक चयन कम्पनियों द्वारा किया गया। मेले में श्री दीपक टंडन सोनी द्वारा स्वरोजगार हेतु 5 आवेदकों को कुल 50 लाख 50 हजार रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। साथ ही युवा संगम मेले में स्वास्थ परिक्षण हेतु मेडीकल टीम द्वारा 56 आवेदकों का मेडिकल परीक्षण किया गया। साथ ही आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला अंत्यावसायी विभाग, पशुपालन विभाग उद्यानिकी विभाग, जिला व्यापार उद्योग कैन्द्र कटनी, द्वारा उपस्थित आवेदकों को  स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।मेले में आईटीआई प्राचार्य श्री देवेश मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कम्पनी से संबंधित जानकारी प्रदाय की गई।मेले में उद्योग विभाग से महाप्रबंधक श्रीमती ज्योति चौहान, प्रबंधक सुश्री अनामिका जैन और श्री आसित वर्मा, शासकीय आई.टी.आई कटनी से प्रचार्य श्री देवेश मिश्रा, प्राचार्य तिलक महाविद्यालय श्री सुनील बाजपेयी, प्राध्‍यापक डॉ. आर पी सिंह, अंत्यावसायी विभाग से श्री कैलाश साहू, चिकित्सा विभाग से अपनी टीम सहित श्री जितेश धुर्वे एवं समस्त् स्टाफ उपस्थित रहे।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here