जबलपुर,कुंडम तहसील के ग्राम टिकरिया निवासी बेलबाई बैगा से पति की मृत्यु के बाद फौती नामांतरण के लिये पटवारी द्वारा कथित तौर पर रिश्वत मांगे जाने के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचार को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देश पर कुंडम एसडीएम द्वारा कराई गई जाँच में स्पष्ट हुआ है कि बेल बाई बैगा के पति के नाम ग्राम टिकरिया में दर्ज भूमि का फौती नामांतरण आदेश वर्ष 2021 में तहसीलदार द्वारा पारित कर दिया गया था तथा उसके और परिवार के तीन अन्य सदस्यों के
नाम यह भूमि दर्ज भी कर दी गई थी।सोशल मीडिया पर प्रसारित इस समाचार में बताया गया है कि कुंडम तहसील के ग्राम टिकरिया की बेल बाई बैगा वर्ष 2019 में पति जंगलिया बैगा की मृत्यु के बाद उनके नाम ग्राम टिकरिया में दर्ज जमीन
का फौती नामांतरण कराने पांच वर्ष से तहसीलदार और एसडीएम कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं।प्रसारित समाचार में बताया गया है कि नामांतरण के लिये उनसे कथित तौर पर पटवारी द्वारा 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने की मांग भी की गई थी।
एसडीएम कुंडम प्रगति गणवीर ने वस्तु स्थिति स्पष्ट करते हुये बताया कि बेलबाई बैगा के पति के नाम कुंडम तहसील में दो स्थानों ग्राम टिकरिया और नारायणपुर में भूमि दर्ज थी। पति की मृत्यु के बाद टिकरिया ग्राम की 0.18 हेक्टेयर भूमि के फौती नामांतरण के बेल बाई बैगा के आवेदन पर प्रकरण दर्ज कर अक्टूबर 2021 में ही आदेश पारित कर उंसके और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के नाम भूमि दर्ज कर दी गई थी।
जबकि, ग्राम नारायणपुर की 0.90 हेक्टेयर भूमि के संबंध में फौती नामांतरण का कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और न ही तहसील कार्यालय में कोई प्रकरण संधारित नहीं है। एसडीएम कुण्डम ने बताया कि बताया कि कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह के निर्देश प्राप्त होते ही नारायणपुर की इस जमीन के मामले की जाँच के लिये भी जांच दल का गठन कर दिया गया है। चूंकि यह भूमि जंगलिया बैगा को पट्टे पर आबंटित की गई थी और उस पर वनोपज लगी हुई है, इसलिये इस जांच दल में तहसीलदार एवं राजस्व
निरीक्षक के साथ-साथ फारेस्ट रेंजर और वन विभाग के बीट प्रभारी को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जाँच दल द्वारा रविवार को इस मामले की जाएगी।
वर्ष 2021 में ही कर दिया गया था बेलबाई बैगा के आवेदन पर टिकरिया की भूमि का फौती नामांतरण. नामांतरण के लिये रिश्वत मांगने की सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचार पर कलेक्टर ने दिये थे जांच के निर्देश.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








