Home इंदौर जिले में अब तक व्‍यापारियों एवं गोदामों से 56 हजार क्विंटल से...

जिले में अब तक व्‍यापारियों एवं गोदामों से 56 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्‍त, निकासी पर लगी रोक कलेक्‍टर श्री तिवारी के सख्‍त रूख से हुई कार्यवाही, वसूले गये साढ़े 11 लाख रूपये

36
0

कटनी  –  समर्थन मूल्‍य पर धान खरीदी शुरू होने के पहले से ही जिले में दलालों, व्‍यापारियों और बिचौलियों के कुत्सित मंसूबों पर लगाम लगाने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर खाद्य, कृषि एवं उपज मंडी द्वारा गोदामों में अवैध रूप से भंडारित धान के भौतिक सत्‍यापन का सिलसिला शुरू कर संयुक्‍त जांच दल द्वारा अब तक 56 हजार 802 क्विंटल धान जब्‍त कर निकासी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस धान पर मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क और समझौता शुल्‍क को मिलाकर करीब 11 लाख 47 हजार 196 रूपये की राशि व्‍यापारियों व गोदाम संचालकों से वसूली जा चुकी है। इसमें 8 लाख 21 हजार 662 रूपये 5 गुना मंडी शुल्‍क, 1 लाख 64 हजार 334 रूपये निराश्रित शुल्‍क एवं 1 लाख 61 हजार 200 रूपये समझौता शुल्‍क शामिल है।जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि संयुक्‍त दल द्वारा की गई कार्यवाही में बीते नवंबर माह से अब तक कटनी तहसील के 12 वेयरहाउस एवं 5 वाहनों में 42 हजार 889.05 क्विंटल धान भंडारित पाई गई जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 4 लाख 86 हजार 112 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।इसी प्रकार बड़वारा तहसील में अब तक 3 फर्मो में 1 हजार 902.54 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 1 लाख 46 हजार 560 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।इसी तरह रीठी तहसील में अब तक 4 फर्मो एवं 1 वाहन में कुल 2 हजार 210.2 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 79 हजार 624 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।जबकि बहोरीबंद तहसील में अब तक 4 फर्मो में कुल 2 हजार 827.5 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 3 हजार 384 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।वहीं विजयराघवगढ़ तहसील में अब तक 4 फर्मो में कुल 2 हजार 754.08 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 2 लाख 49 हजार 444 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।इसके अलावा स्लीमनाबाद व ढ़ीमरखेड़ा तहसील में अब तक 5 फर्मो में कुल 4 हजार 218.8 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। जिस पर 5 गुना मंडी शुल्‍क, निराश्रित शुल्‍क एवं समझौता शुल्‍क मिलाकर कुल 1 लाख 82 हजार 72 रूपये व्‍यापारियों से वसूले गये।बताते चलें कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के काफी पहले से ही कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कार्रवाईयां भी की गई हैं। खाद्य, राजस्व और कृषि उपज मंडी के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here