कटनी – विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों की सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। कलेक्टर ने सोमवार को सभी 4 अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आदेश प्रदान किया। कलेक्टर श्री तिवारी ने सुश्री श्रेया गुप्ता को विजयराघवगढ़ तहसील में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति का आदेश दिया। इनके पिता स्व. श्री केशव प्रसाद गुप्ता बड़वारा तहसील में पदस्थ थे और इनकी सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में पदस्थ रहे स्व. श्री मोहन सिंह धुर्वे की मृत्यु के बाद उनके पुत्र प्रहलाद सिंह धुर्वे को जिला संयोजक जनजातीय कार्यालय कटनी में सहायक गेड-3 के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। सहायक ग्रेड-3 के पद पर वेतमान 5200-20200 + 1900 ग्रेड पे के वेतनमान में नियुक्त किया गया है इसी प्रकार आशीष भूमिया पिता स्व. श्री बुद्धूलाल भूमिया और सुभांशु सिंह बघेल पिता स्व. श्री सर्वेश सिंह बघेल को वन विभाग में अप्रशिक्षित वनरक्षक के पद पर आदेश पर्यन्त नियुक्ति प्रदान की गई है।
कलेक्टर श्री तिवारी ने मृतकर्मियों के 4 आश्रितों को प्रदान की अनुकंपा नियुक्ति
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42









