जबलपुर,
विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को जिला अस्पताल में जागरूकता रैली निकाली गई और शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ नवीन कोठारी एवं नोडल ऑफिसर डॉ रुमिता आचार्य उपस्थिति में निकाली गई रैली के माध्यम से आमजनों को ध्वनि प्रदूषण के खतरों और कान की देखभाल के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। विश्व श्रृवण दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में आयोजित किये गये विशेष शिविर में नाक, कान
एवं गला रोग विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान डॉ अमित अग्रवाल, डॉ शोभा अग्रवाल, डॉ पंकज ग्रोवर और डॉ नियोगी ने अपनी सेवायें। शिविर में आये लोगों की हियरिंग स्क्रीनिंग की गई और उन्हें कान से संबंधित समस्याओं के निवारण के उपाय बताए गए। जिला अस्पताल के साथ-साथ जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी स्क्रीनिंग कैंप लगाए गए तथा आर बी एस के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्कूल्स मे जाकर बच्चो की हियरिंग स्क्रीनिंग की गई। नोडल ऑफिसर डॉ रुमिता आचार्य ने बताया कि कम सुनाई देने की समस्या को नजरअंदाज करनाघातक हो सकता है, इसलिए समय पर जांच और उपचार अत्यंत आवश्यक है। बच्चों में हियरिंग लॉस का अर्ली डेटेक्शन और कॉक्लीयर इम्प्लांट के बारे मे भी जानकारी दी गई।
विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में निकाली गई जागरूकता रैली. हियरिंग स्क्रीनिंग के लिये लगा कैम्प.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











