Home इंदौर कलेक्टर श्री सिंह ने की नजूल पट्टा नवीनीकरण और राजस्व वसूली को...

कलेक्टर श्री सिंह ने की नजूल पट्टा नवीनीकरण और राजस्व वसूली को लेकर बैठक

9
0

जबलपुर,
कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने आज नजूल पट्टा नवीनीकरण के मामले में सभी एसडीएम के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने नजूल पट्टों के नवीनीकरण की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से बड़े बकायादारों पर फोकस करते हुए कहा कि शहर में स्थित सभी दुकानें, होटल, बारातघर, विद्यालय और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों से तत्काल राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई भी बकायादार राजस्व जमा नहीं करता, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में जोर देकर कहा, मार्च माह में सभी लंबित राजस्व वसूली को अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में त्वरित सर्वेक्षण और नोटिस जारी कर राजस्व वसूली का अभियान चलाएं।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here