जबलपुर,
महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जिले में अभी तक 888 बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा चुका है। इस विशेष अभियान में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी की वैक्सीन निःशुल्क लगाई गई। जिले में एचपीवी का टीका चालीस शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में सुबह 10 बजे से लगाया जा रहा है।
इनमें शहरी क्षेत्र में जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, रानी दुर्गावती चिकित्सालय, सिविल हॉस्पिटल राँझी, कैंट हॉस्पिटल, प्रसूतिका गृह मोतीनाला, यूपीएचसी कोतवाली, रजा चौक, सुभाषनगर, मनमोहन नगर, शांति नगर, उखरी, गुप्तेश्वर, पोलीपाथर, बड़ा पत्थर एवं संजय नगर तथा एचपीवी टीकाकरण केंद्र तिलवाराघाट में एचपीवी का टीका लगाया जा रहा है। शामिल हैं। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में सिविल अस्पताल सिहोरा एवं पाटन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखेड़ा, पिपरियाकला, शहपुरा, पनागर, मझौली, कुंडम एवं बरगी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसलपुर, खितौला, मझगवां, नटवारा, भिड़की, चरगवां, पड़रिया, बघराजी, बोरिया, कटंगी, बेलखाडू, सोनपुर, इंद्राना, बरेला एवं मोहला में एचपीवी की वैक्सीन लगाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि एचपीवी वायरस महिलाओं में होने
वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है।
अब तक 888 बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी का टीका. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी लगाई गई वैक्सीन.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











