जबलपुर,
मदन महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालनसुनिश्चित करने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आज रविवार को लगातार दूसरे दिन भी पुरवा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी रही। दूसरे दिन भी करीब तीस अवैध निर्माणों को हटाया गया तथा 28 परिवारों को तेवर शिफ्ट किया गया। एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह ने बताया कि नगर निगम और पुलिस के सहयोग से रविवार को मदनमहल पहाड़ी से विस्थापित किये गये सभी परिवारों के साथ-साथ उनके गृहस्थी के सामान को भी नगर निगम के वाहनों से ग्राम तेवर भेजा गया। विस्थापित परिवारों को पुनर्वास स्थल तेवर में बांस, बल्ली और तिरपाल भी उपलब्ध कराये गये हैं। इसके साथ ही उनकी भोजन की व्यवस्था भी प्रशासन
द्वारा की गई है। विस्थापित परिवारों की सहायता के लिये हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है। एसडीएम गोरखपुर ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार मदनमहल पहाड़ी को अतिक्रमणों मुक्त कराने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम विस्थापित परिवारों के आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों की तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के देखभाल की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें टेक होम राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
दूसरे दिन भी जारी रही मदन महल पहाड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही . 28 परिवारों को भेजा गया तेवर.
1
/
42
मरही माता मंदिर खाटू श्याम दरबार में खेली गई फूलों की होली हुई भजनों की शानदारप्रस्तुति
प्रिंसिपल डाइट मैडम ने किया नेताजी सुभाष चंद्र बालिका छात्रावास बाकल का निरीक्षण
कटनी कलेक्टर के निरीक्षण दौरान बहोरीबंद बी बीएमओ अनुपस्थित पाए गए
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
1
/
42











