Home इंदौर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कटनी जिले के 1 लाख 71 हजार से...

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कटनी जिले के 1 लाख 71 हजार से अधिक किसानों के खातों में अंतरित की पीएम किसान की 34 करोड़ रूपये से अधिक की राशि

8
0

कटनी  – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 1 लाख 71 हजार 419 पंजीकृत किसानों को 22वीं किस्‍त के तौर पर 34 करोड़ 28 लाख 38 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर जिले में “पीएम किसान उत्सव दिवस” मनाया गया तथा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर सहित जिले की ग्राम पंचायतों में किया गया।

          कार्यक्रम में जिले की विभिन्न तहसीलों से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योजना के तहत प्राप्त राशि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार एवं साधुवाद प्रकट किया। किसानों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता से बीज, खाद, कीटनाशक एवं अन्य कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में मदद मिलती है, जिससे खेती की तैयारी समय पर हो पाती है और उत्पादन बढ़ाने में भी सहयोग मिलता है। यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।

          प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 22वीं किस्त के तौर पर जिले के बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 42 हजार 898, बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के 63 हजार 461, मुडवारा विधानसभा क्षेत्र के 18 हजार 681 तथा विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 46 हजार 379 पंजीकृत किसानों को राशि वितरित की गई।

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें विभिन्न तहसीलों से आए किसानों सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रसारण जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में भी प्रोजेक्टर एवं बड़ी स्क्रीन के माध्यम से कराया गया, जिससे बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम से जुड़े।


Google search engine

Google search engine

Google search engine




Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here