Home इंदौर मुख्यमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम 2 सितंबर को विवेकानंद सभागार में प्रस्तावित ...

मुख्यमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम 2 सितंबर को विवेकानंद सभागार में प्रस्तावित निगमायुक्त श्रीमती कौर ने अधिकारियों को सौंपी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

26
0

कटनी – माननीय मुख्यमंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 2 सितंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्रस्तावित युवा संवाद कार्यक्रम के आयोजन को लेकर नगर निगम कटनी द्वारा आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विवेकानंद सभागार, बस स्टैंड ऑडिटोरियम, कटनी में किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को व्यवस्थित, सुचारू एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रभारी आयुक्त हरसिमरनप्रीत कौर (IAS) द्वारा अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व सौंपते हुए समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार सम्पूर्ण कार्यक्रम व्यवस्थाओं के प्रभारी उपयुक्त (वित्त) शैलेश गुप्ता एवं राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक को बनाया गया है। इनके द्वारा जिले के संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएंगी।

मंच, बैठक एवं तकनीकी व्यवस्था की जिम्मेदारी

कार्यक्रम स्थल पर मंच, साज-सज्जा, प्रवेश द्वार, विद्युत एवं साउंड व्यवस्था, माइक तथा बैठक व्यवस्था के साथ पर्याप्त पंखों एवं कम आवाज वाले कूलरों की व्यवस्था का दायित्व कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री सुनील सिंह, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव को सौंपा गया है।वहीं कार्यक्रम से संबंधित बैकड्रॉप, स्वागत, एलईडी, हाईस्पीड इंटरनेट, टू-वे कम्युनिकेशन एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मुख्य स्टोर्स प्रभारी आदेश जैन को दी जाकर टू-वे कम्युनिकेशन का डेमो 1 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक कराकर तकनीकी व्यवस्था का परीक्षण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

स्वच्छता, पेयजल एवं पार्किंग पर फोकस

कार्यक्रम स्थल, परिसर, पहुंच मार्ग, शौचालयों की विशेष साफ-सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को सौंपी गई है जबकि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए पेयजल स्टॉल एवं वितरण व्यवस्था सहायक यंत्री मृदुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सुनिश्चित की जाएगी। वहीं  वाहनों की सुगम आवाजाही एवं व्यवस्थित पार्किंग के लिए यातायात विभाग से समन्वय स्थापित करने का दायित्व अतिक्रमण प्रभारी मानवेन्द्र सिंह को सौंपा गया है।कार्यक्रम स्थल पर विद्युत संबंधी सभी विभागीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सहायक यंत्री मोना करेरा, आमंत्रण व्यवस्था के लिए कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल को दायित्व सौंपा गया है। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं फोटोग्राफी संबंधी व्यवस्थाओं के साथ ही जिला सूचना एवं विज्ञान केन्द्र तथा जिला ई-गवर्नेंस अधिकारियों से समन्वय कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए आवश्यक टू-वे कम्युनिकेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here