Home इंदौर ढीमरखेड़ा और उमरियापान में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, 193 विद्यार्थियों ने लिया...

ढीमरखेड़ा और उमरियापान में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित, 193 विद्यार्थियों ने लिया लाभ विद्यार्थियों को करियर चयन, व्यक्तित्व विकास और रोजगार-स्वरोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी

16
0

कटनी – विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप करियर के उचित विकल्पों की जानकारी देने तथा भविष्य के लिए सही शैक्षणिक एवं व्यावसायिक दिशा चुनने में मदद करने के लिए शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा एवं शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में सोमवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय, कटनी द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों महाविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में कुल 193 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर करियर चयन और भविष्य की योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जिला रोजगार कार्यालय के विषय विशेषज्ञों एवं मनोवैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, व्यक्तित्व विकास, अपनी क्षमताओं की पहचान और भविष्य की योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों से अवगत कराते हुए अपनी रुचि एवं योग्यता का आकलन करने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और सोच-समझकर भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार के उपलब्ध अवसरों की जानकारी देकर विद्यार्थियों को अपने कौशल और क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here