जबलपुर,राज्य शासन के एमएसएमई विभाग द्वारा रविन्द्र भवन भोपाल में 11 और 12 जनवरी को आयोजित किये जा रहे मध्य प्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवॉर्ड्स-2026 में सहभागिता सुनिश्चित करने जबलपुर जिले के स्टार्टअप से शीघ्र अपना पंजीयन कराने का आग्रह जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने किया है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक के अनुसार जबलपुर जिले के सभी इन्क्यूबेशन सेंटरों के स्टार्टअप्स को स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड्स में सहभागिता, प्रदर्शनी, अवॉर्ड नामांकन तथा वित्तीय योजनाओं के अंतर्गत लाभ सुनिश्चित करने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि समिट में प्रदान किये जाने वाले अवार्ड के लिये जिले के स्टार्ट अप 5 जनवरी तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। जबकि, समिट में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिये डीपीआईआईटी से पंजीकृत स्टार्टअप्स www.startup.mp.gov.in पोर्टल में पंजीयन करा सकेंगे। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने जिले के स्टार्ट अप्स से प्रदर्शनी में शामिल होने के लिये शीघ्र पंजीयन कराने कहा है, ताकि उनका स्थान आरक्षित हो सके। उन्होंने बताया कि जिले में भारत सरकार के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) से पंजीकृत स्टार्टअप्स
की संख्या 586 है। इनमें 318 महिला स्टार्टअप हैं।
स्टार्ट अप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड्स के लिये जिले के स्टार्ट अप्स से पंजीयन कराने का आग्रह.
1
/
42
बहोरीबंद जनपद के अंतर्गत 42 जोड़े विवाह संपन्न
टीवी कलाकार विक्रम द्विवेदी का बहोरीबंद में आगमन
चॉइस न्यूज़ की खबर का दिखा 5 MVA का पुराना ट्रांसफर बदल कर रखा गया 10 MVA नया ट्रांसफार्मर
यूरिया खाद लेने के लिए रात्रि रात्रि तक जागना पड़ रहा है किसानों को देखिए पूरा वीडियो
बहोरीबंद में आन बान और शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा हुए रंगारंग कार्यक्रम
धान खरीदी केन्द्रों मे लिमिट एवं कांटे बढ़ाने की मांग
बहोरीबंद से रूपनाथ बचैया मार्ग की हालत जर्जर आने जाने वाले राहगीरों को हो रही परेशानी
जनप्रतिनिधियो ने एक जुट होकर बहोरीबंद को जिला बनाने को लेकर एसडीएम को सोपा ज्ञापन
श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज जी द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया खाटू श्याम जी का जन्मदिन
बहोरीबंद में निकाली गई विशाल शोभायात्रा
बहोरीबंद में विशाल दंगलका आयोजन वीडियो को पूरा देखें
बहोरीबंद मे हर्ष उल्लास के साथ निकाला गया था दशहरा चल समारोह
जगह जगह हुआ हवन एवं भंडारे कार्यक्रम
तिगवा में विशाल दंगल का आयोजन 1225 कलसो की निकाली विशाल शोभा यात्रा
1
/
42








